Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साइबर ठगों का बढ़ता जाल, मासूम जनता हो रही शिकार, बीते तीन सालों में इतने मामले दर्ज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में पहाड़ों से लेकर नगरों तक मासूम जनता साइबर ठगों का शिकार बन रहीं हैं। साइबर ठग युवा, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों के अलावा पढ़े-लिखे लोगों को अलग अलग पैंतरों से अपने झांसे में ले रहें हैं। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।

साइबर ठगों के मामले

ऐसा ही बहुत से मामले अल्मोड़ा जिले से सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार बीते तीन साल में अल्मोड़ा में 1729 लोग साइबर ठगी का शिकार हुए है। वहीं इस साल अब तक 891 लोग ठगी का शिकार हुए हैं। साइबर ठग सोशल मीडिया, फोन-पे, गूगल-पे, व्हाट्सअप आदि के जरिए लोगों को फंसाकर उनके खाते खाली कर रहे हैं।

इतने लोगों के साथ हुई ठगी

जानकारी के अनुसार पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार वर्ष 2024 में अल्मोड़ा में 891 लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है। जबकि 2023 में 577 और वर्ष 2022 में 261, कुल 1729 लोग साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। जिसमें करोड़ों की ठगी हुई है। हालांकि 60 लाख 59 हजार 605 रुपये की धनराशि साइबर सेल ने ठगी के शिकार हुए लोगों को वापस लौटाई है।

Exit mobile version