Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुलदार का बढ़ता आतंक लोगों में बढ़ा रहा दहशत, ग्रामीणों ने की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिनकी बढ़ती चहलकदमी लोगों में दहशत बढ़ा रहीं हैं।

गुलदार का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार जिले में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया कि पिछले एक माह में गुलदार 20 से अधिक पालतू तथा बेसहारा पशुओं को अपना निवाला बना चुका है। वहीं जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित मटेला गांव गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। यहां दो गुलदार लगातार गांव के आसपास दिखाई दे रहे हैं। जिस पर ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि “कहीं बड़ी दुर्घटना होने के बाद ही कार्रवाई शुरू न हो। जिस पर लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द समाधान की मांग करते हुए गांव में गश्त और पिंजरा लगाने जैसी कार्रवाई करने की अपील की है।

Exit mobile version