Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बड़े ठेकेदार व व्यापारियों के जीएसटी आदि की समय-समय पर हो जांच- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन व अनुश्रवण समिति की आज गुरुवार को कलक्ट्रेट में एक बैठक आयोजित हुई।

दिए यह जरूरी निर्देश

इस बैठक में डीएम विनीत तोमर ने अधिकारियों को जनपद में राजस्व में बढ़ोतरी करने व कर चोरी रोकने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि जनपद के बड़े ठेकेदार व व्यापारियों के जीएसटी आदि की समय-समय पर जांच करते रहे। साथ ही व्यापारियों की समय-समय पर जीएसटी संबंधी कार्यशाला भी आयोजित की जाए। जिसमें उन्हें आईटीआर दाखिल करने जैसे विभिन्न प्रक्रियाओं को बताया जाए। इसके अलावा उन्होंने परिवहन विभाग, आबकारी विभाग को भी प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा लगातार अवैध मदिरा आदि की जांच करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में रहें मौजूद

इस बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version