Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुरिल्लो का ऐलान, मांगों के लिए 20 अगस्त से देंगे धरना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गुरिल्लो ने ऐलान किया है कि वह अपनी मांगों को लेकर धरना देंगे।

दिया जाएगा धरना

मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानन्द डालाकोटी और जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से गुरिल्लों के समायोजन के लिए योजनाएं बनाने और कार्यसमिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए थे। बताया कि इस पर अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिसके बाद अब मांगों के लिए 20 अगस्त को एसएसबी गुरिल्लों की ओर से धरना दिया जाएगा। यह धरना चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में दिया जाएगा।

Exit mobile version