Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गाइड फहीम खान को‌ किया गया सम्मानित, इस ट्रेनिंग के लिए हुआ था चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी अल्मोड़ा ने दुधवा के वरिष्ठ गाइड फहीम खान को‌ सम्मानित किया है।

किया गया सम्मानित

जानकारी के अनुसार गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी अल्मोड़ा में मिनिस्ट्री ऑफ़ एनवायरनमेंट के ग्रीन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत फहीम खान का ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ था। जिसके बाद एक माह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सात मार्च को उन्हें सम्मानित किया गया। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक द्वारा सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

Exit mobile version