Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दिनदहाड़े गुलदार ने महिला पर किया हमला, संघर्ष के बाद ऐसे बची जान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जो नगरों से लेकर गांवों तक आतंक का पर्याय बना हुआ है।

महिला पर गुलदार ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार की है। जब द्वाराहाट में तल्ली तुमड़ी निवासी खीमा देवी (34) सुबह 10 बजे के करीब अपनी साथियों के साथ घर के पास ही खेतों में घास लेने पहुंची थी। तभी घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर साथी महिलाओं ने भी शोर मचाया। जिसके बाद एक मिनट तक चले संघर्ष के बाद गुलदार वहां से भाग गया और महिला की जान बच गई। इस हमले में महिला घायल हो गई। जिसके बाद महिला को सीएचसी पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।

Exit mobile version