Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बकरी चराने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गाँवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में भी गुलदार के आतंक की दहशत बढ़ने लगी है।

गुलदार का आतंक

ऐसा ही एक मामला ताकुला ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोखरी से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ताकुला ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोखरी के तोक सुजाली निवासी महिला भागुली देवी पत्नी राजेंद्र सिंह बिष्ट गुरूवार की दोपहर को घर से कुछ दूरी पर बकरी चरा रही थी। तभी अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर गुलदार भागा। इस हमले में महिला  के पीठ और बाजू में गहरे घाव आए हैं। वहीं गाँव में दहशत का माहौल है। लोगों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

गांव में पंहुची टीम

जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बताया कि गांव में टीम भेज दी गई है। वन विभाग ने क्षेत्र में कैमरा ट्रेप लगा दिए हैं।


Exit mobile version