Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आतंक का पर्याय बना गुलदार, गोशाला में घुस दो बैलों को बनाया शिकार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगरों से लेकर पहाड़ों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत है।

गुलदार का आतंक

जानकारी के अनुसार चौखुटिया के मासी क्षेत्र के सीम गांव में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत है। यहां बीते दिन गुरुवार को गुलदार ने गोशाला में घुसकर ग्रामीण जोगा सिंह के दो बैलों को मार डाला। जब उन्हें कुछ हलचल सुनाई दी। तब उन्होंने हल्ला मचाया। जब बैलों को देखा तो उनके शरीर पर नाखूनों के गंभीर घाव थे। जिसके बाद शुक्रवार को सूचना पर जौरासी रेंज के डिप्टी रेंजर जीत सिंह गांव में पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है।

Exit mobile version