Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गांवों में गुलदार का आतंक, ग्रामीणों ने की पिंजरा लगाने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

गुलदार का आतंक

वहीं द्वाराहाट और भिकियासैंण विकासखंड के गांवों में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। जो गोशाला में घुसकर पालतू जानवरों को मार रहा है। दिनदहाड़े यह आबादी में दिख रहें हैं। जिस पर द्वाराहाट क्षेत्र की महिलाओं ने एसडीएम सुनील कुमार को ज्ञापन देकर गुलदार की दहशत से मुक्ति दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में महिलाओं ने जल्द गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के साथ जंगली सुअर और बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की है।

Exit mobile version