Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां गांव में गुलदार की बढ़ने लगी सक्रियता, लोगों में दहशत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में ताड़ीखेत विकासखंड के गांवों में गुलदार आतंक का पर्याय बनने लगा है।

गुलदार का आतंक

जिससे लोगों में दहशत है। मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड ताड़ीखेत के टुनकोट, बजोल, बजीना, रिखोली, खड़गोली, अमयाड़ी, कारचूली सहित अन्य गांवों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। एक सप्ताह के भीतर गुलदार छह से अधिक कई पालतू और लावारिस जानवरों को मार चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

Exit mobile version