Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गांव में गुलदार का बढ़ता आतंक, ग्रामीणों के मवेशियों को बनाया निवाला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

गुलदार का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार न्यूज ब्यूरो स्याल्दे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। गाँव की जनसेविका दीपा बिष्ट ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके गाँव के आसपास क्षेत्र में गुलदार की आमद बढ़ रही है। बीती दिनों रात गुलदार ने एक परिवार की गाय व बछड़े को निवाला बनाया। यह खबर दौला पाली क्षेत्र की है।

पीड़ित को मुआवजे की मांग

ग्राम सभा मासों में मोटुली देवी रौतेला ( जेठिया) के 2 जानवरों को गुलदार ने मार डाला। जिस पर जनसेविका दीपा बिष्ट ने गांव के प्रधान से निवेदन किया है कि प्रशासन को सूची करके  गरीब को जानवर का मुआवजा दिलाए। साथ ही गुलदार से निजात दिलाने की मांग की।

Exit mobile version