Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुलदार का आतंक, खेत पर काम कर रहें बुजुर्ग पर किया हमला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में नगरों से लेकर पहाड़ों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। अब गुलदार के‌ हमले‌ की एक खबर सामने आई है।

गुलदार ने किया हमला

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर हवालबाग ब्लॉक के ढेली गांव निवासी 65 वर्षीय दया किशन घर से कुछ ही दूरी पर खेतों में काम कर रहे थे। तभी गुलदार ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार भागा‌। गुलदार के हमले से दया किशन के पांव और घुटने में गहरे घाव आ गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

लोगों को एहतियात बरतने की सलाह

वहीं घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंच। टीम ने मौके का निरीक्षण किया। दहशत में आए लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की। टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

Exit mobile version