Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुलदार का आतंक, दो लोगों पर किया हमला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। सोमेश्वर क्षेत्र में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है।

गुलदार ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार सोमेश्वर क्षेत्र में बीते मंगलवार रात गुलदार ने दो लोगों पर जानलेवा हमले का प्रयास किया। इसमें प्रधान सहित दो लोग जख्मी हो गए। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस संबंध में ग्राम पंचायत धौलरा टोटाशिलिंग के ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। इसके अलावा गांव से मुख्य सड़क में अपने घर की तरफ आ रहे 80 वर्षीय राम बहादुर पुत्र बहादुर, निवासी टोटाशिलिंग पर भी हमला कर दिया। जिससे लोगों में दहशत है।

Exit mobile version