Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गांवों में बढ़ रहा गुलदार का आतंक, मवेशियों को बना रहा निवाला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण इलाकों में गुलदार का आतंक बना हुआ है।

गुलदार से निजात दिलाने की मांग

जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। यहां लाट, देवली, लोधिया, बरसीमा, चोमू, कलसीमा आदि गांवों में गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। इस संबंध में लाट गांव निवासी शंकर सिंह लटवाल ने बताया कि बीते रविवार को दोपहर में गुलदार ने एक बकरी को मार डाला। अब तक गुलदार क्षेत्र के आठ से अधिक पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुका है। जिस पर लोगों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version