Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुलदार का आतंक, दो युवकों पर किया हमला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार‌ का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत है।

गुलदार का हमला

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के मौलेखाल में सल्ट क्षेत्र में बकरियाँ चराने गये दो युवकों पर गुलदार ने हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, इन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों की पहचान बौड़ तल्ला निवासी दिनेश रावत(39) व एक ग्रामीण जगत सिंह (48) के रूप में हुई है। शुक्रवार की यह घटना है। गनीमत रहीं कि दोनों की जान बच गयी। दोनों घायल है।

Exit mobile version