Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुंजन पांडे का राष्ट्रीय रेफरी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो वीमेन चैंपियनशिप में हुआ चयन

गुंजन पांडे का राष्ट्रीय रेफरी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो वीमेन चैंपियनशिप 2021-22 के लिए ऑफिशियल के रूप में रेफरी हेतु चयन हुआ है।

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में हुआ चयन:

स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी गुंजन पांडे जो कि राष्ट्रीय रेफरी ब्लैक बेल्ट, व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता है। का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 जोकि दिनांक 28 मार्च से 31 मार्च 2022 तक यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र हरियाणा में होना सुनिश्चित है।

चयन होने पर शुभकामनाएं व्यक्त की:

गुंजन पांडे के चयन पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, गिरीश शर्मा अध्यक्ष बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन अल्मोड़ा, मंजू बिष्ट प्रधानाचार्य मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, रंजना भंडारी उप प्रधानाचार्य समस्त स्टाफ कुंदन लटवाल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा ताइक्वांडो के खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों आदि ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Exit mobile version