Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विद्यार्थियों की मदद को आगे आए हाथ: पीएम श्री राइका हवालबाग को मिली 1 लाख की विज्ञान और गणित की पुस्तकें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में मनोज द्वारा कक्षा 11 एवं 12 के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों हेतु भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं गणित विषयों की ₹100000 मूल्य की रिफ्रेशर किताबें प्रदान की गई हैं।

जताया आभार

इन पुस्तकों को क्रय करने हेतु धनराशि बेस्ट रनर्स यूएसए द्वारा प्रदान की गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि विद्यार्थियों को इन पुस्तकों को क्रय करने में परेशानी होने से उनके आग्रह पर मनोज जी द्वारा ये पुस्तकें विद्यालय के पुस्तकालय को दी गई हैं और इन्हें कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को पुस्तकालय से निर्गत भी कर दिया गया है । बच्चों के अगली कक्षा में जाने पर ये पुस्तकें पुस्तकालय को वापस दी जाएंगी जिन्हें अगले बैच के विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष निर्गत किया जाएगा। उन्होंने₹100000 की पुस्तकें प्रदान किए जाने पर मनोज जी एवं बेस्ट रनर्स का विशेष आभार व्यक्त किया है । इससे पूर्व भी मनोज द्वारा विद्यालय को समय समय पर सहयोग दिया गया है।

Exit mobile version