अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव है। जिस पर कल गुरुवार को जिलेभर में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।
हनुमान जन्मोत्सव की रहेगी धूम

इस मौके पर अल्मोड़ा में कल हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अल्मोड़ा और नैनीताल जनपद की सीमा पर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर चौसली अल्मोड़ा जो स्थानीय भक्तों व पर्यटकों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। कल हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर चौसली, निकट क्वारब पुल अल्मोड़ा स्थित पंचमुखी हनुमान गड़ी मंदिर में हनुमान जी की विशालकाय मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। हनुमान गड़ी मंदिर- चौसली, जिला अल्मोड़ा में बजरंग बली के भक्तों के सहयोग व हनुमान गड़ी मंदिर समिति व धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा सभी सनातनियों की आस्था का सम्मान करते हुए मंदिर परिसर में हनुमान जी की विशालकाय मूर्ति स्थापित की गई है। जिसके बाद कल शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात् सभी भक्तों के दर्शनार्थ के लिए हनुमान जी की विशालकाय मूर्ति को खोल दिया जाएगा। हनुमान जी की विशाल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सुबह 10 बजे की जाएगी।
महा भंडारे का आयोजन
इस शुभ अवसर पर सुबह 9:30 बजे गणेश पूजा होगी। पूजा-हवन, भजन-कीर्तनों के साथ ही 11 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से हवन किया जाएगा। इसके पश्चात् दोपहर 1:00 बजे से महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सभी भक्तगण इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। इस शुभ अवसर पर सभी भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में पंहुचकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर भोग प्रसाद वितरण ग्रहण करें।