Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व कल, जिलेभर में रोपे जाएंगे 25 हजार पौधे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला पर्व है। इस मौके पर कल हरेला पर्व पर एक दिन में 25 हजार पौधे रोपे जाएंगे।

हरेला पर्व पर हर वर्ष पर्यावरण संतुलन के लिए किया जाता है पौधों का रोपण

जानकारी के अनुसार इस बार भी बुधवार को हरेला पर्व पर जनपद में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम होगा। इन 25 हजार पौधों में वन विभाग 10 हजार पौधों का रोपण करेगा। वहीं  उद्यान नौ और रेशम विभाग छह हजार पौधे रोपेगा। पहले दिन करीब जनपद भर के विभिन्न स्थानों पर 25 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा, जबकि इसके बाद पूरे माह भर पौध रोपण के साथ उनके संरक्षण के लिए जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी। पहले दिन अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधों के रोपण का लक्ष्य है।

Exit mobile version