Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

जिले में हरेला पर्व पर सुबह लोगों ने घरों में पूजा-अर्चना की और दस दिन पूर्व बोए गए हरेले को काटकर मंदिरों में अर्पित किया गया। रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया समेत सभी इलाकों में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया।

घरों में दस दिन पूर्व बोया हरेला काटा और देवताओं को अर्पित किया

शनिवार को उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने सुबह शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान के साथ घरों में दस दिन पूर्व बोया हरेला काटा और देवताओं को अर्पित किया। इसके बाद परिवार के बुजुर्गों ने सिर पूजन करते हुए आशीष वचनों के साथ लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। विवाहित महिलाओं ने मायके पहुंचकर भाई व परिवार के अन्य परिजनों का पूजन किया। इस दौरान घरों में विशेष पकवान बनाकर घर-घर बांटे गये।

जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

बच्चों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा लोगों ने जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Exit mobile version