Site icon Khabribox

उत्तराखंड : हरेला पर्व पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश,आज  स्कूलों में मनाया जाएगा हरेला पर्व

उत्तराखंड में हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है । जिसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं ।

आज सभी स्कूलों में मनाया जाएगा हरेला पर्व

16 जुलाई को हरेले के उपलक्ष्य में सार्वजानिक अवकाश रहेगा और 15 जुलाई यानी आज  सभी स्कूलों में हरेले का पर्व मनाया जाएगा । महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक डॉ० एस० बी० जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड सरकार द्वारा क्षेत्रीय पर्व हरेला के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस पर्व का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड की भावी पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ना है, जिससे उनके हृदय में प्रकृति के प्रति प्यार व संवेदना उत्पन्न हो सके इस हेतु उत्तराखण्ड के समस्त सरकारी / गैर-सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के साथ हरेला पर्व मनाया जाना अति महत्वपूर्ण है उत्तराखण्ड के समस्त सरकारी / गैर सरकारी विद्यालयों में बच्चों के साथ दिनांक 15 जुलाई 2022 को हरेला पर्व मनाये जाने के दृष्टिगत विद्यालय प्रशासन को अवगत कराते हुए पर्व से सम्बंधित कम से कम 05 फोटो / रिपोर्ट मा० आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश है।

Exit mobile version