Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हरगोविंद पंत की जयंती धूमधाम से हुई आयोजित, उनके जीवन और योगदान को किया याद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हरगोविंद पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

समाज सुधार के कार्यों को किया याद

इस मौके पर जिला अस्पताल में उनकी प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।    जिला अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंडित हरगोविंद पंत ने देश की आजादी के लिए अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा समर्पित किया और साथ ही समाज को बेहतर बनाने के लिए कई पहल की। साथ ही उनके समाज सुधार के कार्यों को याद किया गया।

रहें मौजूद

इस मौके पर डॉ. प्रमोद कुमार मेहता, डॉ. जीवन सिंह मपवाल, डॉ. मनीष पंत, डॉ. राहुल प्रधान, डॉ. नमन लोहनी, डॉ. पल्लवी लोहनी, डॉ. मोनिका समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version