Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कोषाध्यक्ष बने हरीश जोशी

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सुशील साह ने जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी की संस्तुती पर हरीश जोशी को जिला कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

सभी ने बधाई प्रेषित कर दी शुभकामनाएं

उनके मनोनीत होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी एवं मनोज अरोरा, प्र जिलाअ आनन्द सिंह कनवाल, किशोर नेगी, राकेश जोशी, मनोज, पवन साह, विजय मोहन कनवाल, शहजाद कश्मीरी ,मनीष जोशी, किशन साह, दीप सिंह डांगी, अशोक गोस्वामी आदि ने बधाई प्रेषित की एवं हर्ष व्यक्त किया साथ ही आशा की हरीश जोशी के कोषाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती प्रदान होगी।

Exit mobile version