Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लखनऊ में तैनात 7 कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार संजय सिंह ऐरी का दुर्घटना में निधन, नम आंखो से दी विदाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। स्यालीधार निवासी लखनऊ में तैनात 7 कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार 39 वर्षीय संजय सिंह ऐरी को रविवार को नम आंखो से विदाई दी गई।

गमगीन माहौल में की उनकी अंत्येष्टि

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। वहीं रविवार को सैनिक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। तुलेरी घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए उन्हें अंतिम सलामी दी। जिसके बाद गमगीन माहौल में यहां उनकी अंत्येष्टि की गई।

Exit mobile version