आज दिनांक 8 मई 2023 को स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवा वरिष्ठ विद्यार्थियों की काउंसिल (छात्रसंघ) के लिए अधिष्ठापन समारोह की मेजबानी करी और अधिष्ठापन समारोह की अध्यक्षता कर्नल अनिल बोस सीओ 77 यू के एनसीसी बटालियन ने की।
साहस निष्ठा ईमानदारी एवं न्याय के साथ अपना कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई
छात्र संघ कक्षा 12वीं एवं दसवीं के छात्रों को हेड ब्वॉय हेड गर्ल एवं लुक मैथ्यू जॉन मार्क हाउस प्रीफेक्ट की शपथ दिलाई और मुख्य अतिथि के द्वारा उनका बैज आवंटन हुआ। हेड बॉय कृष्णा कनवाल हेड गर्ल कामाक्षी शाह वॉइस हेड ब्वॉय अजय बानी वॉइस हेड गर्ल आकांक्षा शाह,स्पोर्ट्स कैप्टन चेतन नेगी, एवं कल्चरल कैप्टन गरिमा बेलवाल चुनी गई। कर्नल अनिल बोस ने छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को साहस निष्ठा ईमानदारी एवं न्याय के साथ अपना कर्तव्य निभाने की बात कही।
इस अवसर पर उपस्थित रहे
विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योत्सना सोहनलाल ने सभी छात्र छात्राओं को विश्व में भारत की लीडरशिप क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्र संघ में चुने छात्रों के अभिभावक गढ़ भी मौजूद थे ।