Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.शेखर जोशी रिसर्च मैथेडोलॉजी के लिए संयोजक नामित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर के प्री पीएचडी कोर्स वर्क के प्रथम प्रश्न पत्र (रिसर्च मैथेडोलॉजी) के लिए चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.शेखर जोशी को संयोजक नामित किया गया है।

दी यह जानकारी

इस संबंध में एसएसजे परिसर के कला संकाय से संकायाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनके साथ अध्यापन कार्यों के निर्वहन में संविदा कार्मिक संतोष मेर भी सहायक के रूप में सहयोग देंगे।

Exit mobile version