अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मानसून की बारिश हो रहीं हैं। जिसमें डेंगू का खतरा भी बढ़ने लगता है। ऐसे में डेंगू से बचाव बेहद जरुरी है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय में बीते दिनों मिले डेंगू के संदिग्ध मरीज की एलाइजा रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद अब जिला अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग डेंगू से बचाव के लिए अलर्ट हो गया है। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। अस्पताल में आने वाले रोगियों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
साफ सफाई का रखें ध्यान
जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें और पूरे बाजू के कपड़े पहनें। पानी की टंकी को ढककर रखें और सफाई के प्रति जागरूक रहें।