Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज लमगड़ा में लगेगा स्वास्थ्य मेला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आयुष्मान भव: के तहत आज 27 सितंबर को स्वास्थ्य मेला आयोजित होने वाला है।

मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा और जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

बताया गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी डॉ. कमलेश जोशी ने बताया कि मेले में मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा और जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे। इसके अलावा मरीजों की विभिन्न तरह की जांचें होगी।

Exit mobile version