Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला चिकित्सालय में पी.एम.एस से स्वास्थ्य विषयों पर वार्ता की गई

आज  जिला चिकित्सालय में  सभासदों का एक शिष्टमंडल जिला चिकित्सालय की पी.एम.एस कुसुम लता के साथ वार्ता के लिए पहुंचे  । जिसमें उनके द्वारा पी.एम.एस से स्वास्थ्य संबंधित वार्ता की गई ।

सीनियर सिटीजन को प्राथमिकता देने एवं आने वाले सभी मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए

जिसमें उनके द्वारा सीनियर सिटीजन को प्राथमिकता देने एवं आने वाले सभी मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को अच्छा उपचार दे एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में काफी गहन वार्ता की गई जिसमें पी.एम.एस ने सभासदों को आश्वस्त किया सभी तरीके के स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों को प्रदान की जाएगी ।

उपस्थित रहे

वार्ता करने वालों में अमित साह (मोनु) दीपक वर्मा,सचिन आर्य,मनोज जोशी,हेम तिवारी, दीप्ति सोनकर, दीपा साह एवं रेखा अलमिया उपस्थित रहे ।

Exit mobile version