Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्वास्थ्य सेवाओं को संजीवनी, 21 बॉन्ड डॉक्टरों की हुई नियुक्ति

अल्मोड़ा: अल्मोड़ाजिले के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से चल रही डॉक्टरों की भारी कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी राहत दी है।

चिकित्सकों की तैनाती

मिली जानकारी के अनुसार शासन द्वारा भेजे गए 25 बॉन्ड डॉक्टरों में से 21 डॉक्टरों ने जिले में अपनी तैनाती ले ली है। शासन ने अब 25 नए बॉन्ड डॉक्टरों को अल्मोड़ा भेजा है, जो अगले 5 वर्षों तक जिले के विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवाएं देंगे। इनमें से 21 ने कार्यभार संभाल लिया है और शेष 4 डॉक्टरों के भी जल्द ज्वाइन करने की उम्मीद है। 21 नए डॉक्टरों की जॉइनिंग से न केवल ओपीडी (OPD) सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि आपातकालीन सेवाओं में भी जनता को राहत मिलेगी।

Exit mobile version