अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में ताड़ीखेत के तौड़ा और ऐराड़ी ग्राम सभाओं में खुली बैठके हुई।
सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
इस मौके पर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही खुले स्थान पर कूड़ा फेंकने पर पांच सौ रुपये का जुर्माने का प्रस्ताव पारित हुआ। कहा कि गांवों को साफ सुथरा बनाए रखना बेहद जरूरी है। जिस पर तय हुआ कि खुले में कूड़ा फेंकने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं ऐराड़ी प्रधान कमल सिंह कुवार्बी ने भी तमाम जानकारियां दीं। बीडीओ कल्पना बोरा और गुरमीत कौर ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।