Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारी बारिश का अलर्ट: कल 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है।

आदेश जारी

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अंशुल सिंह ने कल 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश (छुट्टी) घोषित कर दिया है।‌ भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 20 जुलाई को अल्मोड़ा समेत देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें पड़ने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना और जलभराव जैसी आपदाएं आ सकती हैं, जिससे सड़कों के बंद होने का खतरा है।


​कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

​छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-30 (2) के तहत यह कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूल (कक्षा 01 से 12 तक) पूरी तरह बंद रहेंगे। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 20 जुलाई को बंद रखे जाएंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (अल्मोड़ा) को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version