उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों में जमकर बारिश हो रही है। अल्मोड़ा जिले में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश का कहर
आज बुधवार को सुबह से मौसम में बदलाव रहा। दोपहर बाद तेज बारिश हुई। जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वहीं जागेश्वर धाम में मुसलाधार बारिश से जटा गंगा उफान पर आ गयी है। बाजार में भी तबाही मची हुई है। इस मंजर को देख लोग सहम गये।