Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारी बारिश की चेतावनी जारी, अल्मोड़ा में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

​अल्मोड़ा: भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के मद्देनजर 26 सितंबर 2026 को अल्मोड़ा जिले में सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
​
आदेश जारी

मौसम विभाग ने कल 26 सितंबर को उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपदों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी और अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई है। अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ़, जलभराव और सड़कें बंद होने जैसी आपदाओं की आशंका को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिलाधिकारी (अल्मोड़ा) अंशुल सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Exit mobile version