Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारी बारिश का कहर, बेस अस्पताल के पास जमीदोंज हुई कई दुकानें, हुआ भारी नुकसान

अल्मोड़ा में लगातार बारिश हो रहीं हैं। दो दिन से लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

बारिश का कहर

वहीं आज शुक्रवार को भारी बारिश के बीच नगर के लोअर मालरोड बेस अस्पताल के पास चार दुकाने एक एककर भरभराकर जमीदोंज हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुई। इधर, यहां दुकान चलाने वाले लोगों को भारी नुकसान हुआ है। सामान सहित दुकान गिरी है।

Exit mobile version