Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां एक स्कूल की छात्रा के संग छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षक के खिलाफ निंलबन की कार्रवाई शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लॉक के एक स्कूल से मामला सामने आया है।

जानें क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें शिक्षक पर पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक ब्लॉक निवासी एक व्यक्ति ने 15 मई को ब्लॉक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी थी। जिसमे आरोप लगाया था उनकी 11 साल की बेटी पांचवी कक्षा में पढ़ती है। उसी विद्यालय के शिक्षक नाथु सिंह ने 13 मई को बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर छात्रा के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

दिए यह निर्देश

साथ ही मामले की जांच रानीखेत कोतवाली में तैनात एसआई हेमा कार्की को दी गई है। वहीं अब आरोपी शिक्षक के खिलाफ एससीएसटी एक्ट की धारा को बढ़ाया गया है। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने शिक्षा विभाग को आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

Exit mobile version