अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में रात के अंधेरे में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला है, जिसने लोगों को हैरत में डाला है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ही फ्रेम में गुलदार, गाय और जंगली सूअर दिखाई दे रहे हैं। तीनों अपने स्वभाव के विपरीत शांति से मौजूद हैं। हालांकि, गाय वहां से भागने के बजाय बैठी हुई है। वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का नजारा बेहद दुर्लभ होता है, जो जंगल के जीवन के अद्भुत संतुलन और रहस्यमयी पहलू को उजागर करता है। दरअसल शिकारी और शिकार माने जाने वाले ये जीव बिना किसी भय या हमले की प्रवृत्ति के, एक-दूसरे के साथ बेहद शांत नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि यह दृश्य लोगों के लिए आश्चर्य और चर्चा कौतूहल का विषय बन गया है।
pic.twitter.com/gKXVQArmZu