Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां चार छात्रों ने शून्य निवेश में तैयार की उच्च स्तरीय सिमुलेशन लैब, मिलेगा यह लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वाराहाट के बीटेक कंप्यूटर साइंस के चार छात्रों ने एक लैब विकसित की हैं।

आसान और संवादात्मक रूप में समझाने के उद्देश्य से लैब तैयार

मिली जानकारी के अनुसार इन विद्यार्थियों ने शून्य निवेश में एक कार्यात्मक वर्चुअल लैब विकसित की है। जिसमें छात्र अजय सिंह बिष्ट, क्षितिज कथूरा, आयुष सैनी और हर्षित की टीम ने यह परियोजना शिक्षा मंत्रालय की वर्चुअल लैब परियोजना के तहत उत्तराखंड नोडल केंद्र आईआईटी रुड़की के तकनीकी मार्गदर्शन में पूरी की है। उन्होंने बताया कि ओपन सोर्स प्लेटफार्म, निशुल्क में उपलब्ध डेवलपमेंट टूल्स और अपने प्रोग्रामिंग कौशल का उपयोग करके यह उच्च स्तरीय सिमुलेशन लैब तैयार की है। यह लैब कंप्यूटर संगठन और वास्तुकला (सीओए) विषय को आसान और संवादात्मक रूप में समझाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

Exit mobile version