Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां ग्रामीणों ने अवैध कटान और अतिक्रमण का लगाया आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन, की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड हवालबाग के ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर अवैध कटान और अतिक्रमण का आरोप लगाया है। जिस पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।

कहीं यह बात

इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कोसी-खूंट मोटर मार्ग पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया है। कहा कि पूर्व में भी प्रशासन को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। कहा कि आरोपी की ओर से खुदान कर मलबा डंप किया गया है। बारिश के दौरान मलबा कोसी बैराज में जा रहा है। इससे बैराज में गाद बन रही है, जो अल्मोड़ा की पेयजल आपूर्ति के लिए सही नहीं है।

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो समस्त ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर ज्ञापन सौंपने वालों में पीसी जोशी, केवलानंद जोशी, गोपाल दत्त, संजय जोशी, केबी जोशी, दीप चंद्र जोशी, मोहन नेगी, चंदन सिंह समेत कई ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version