Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फॉर्च्यूनर से ‘हाईप्रोफाइल’ तस्करी नाकाम, 54 किलो गांजे के साथ फॉर्च्यूनर की सीज, दो आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 17.05.2026 को थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा केदार उदयपुर रोड में ग्राम उदयपुर डोभरी गधेरा के पास चेकिंग दौरान एक फॉर्च्यूनर कार संख्या- CH 01-AR-9289 की तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी में रखे 03 कट्टों से क्रमश: 20.100kg, 16.150 kg व 18.200 kg (कुल 54.450 kg) अवैध गांजा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों हिम्मत सिंह बोरा उम्र 36 वर्ष पुत्र हरि सिंह निवासी वार्ड नं0-9 प्राइमरी स्कूल के पास दुर्गापुरी, रामनगर जिला नैनीताल व भरत रावत उम्र- 25 वर्ष पुत्र आनन्द सिंह रावत निवासी नई बस्ती पुछड़ी,रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में मु0FIR NO- 06/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया।
बरामदगी- 54.450 kg गांजा बरामद।
कीमत- 13,61,250/- रुपये।
पुरस्कृत-
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा देघाट पुलिस टीम को 1,000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।

थाना देघाट पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष देघाट  अजेन्द्र प्रसाद
2. अपर उ0नि0  गंगा प्रसाद
3. हेड कानि0 करुण मिश्रा
4. कानि0 उपेन्द्र सिंह
5. कानि0 नीरज बिष्ट

Exit mobile version