Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करें उच्च शिक्षा मंत्री, इस बार छात्रों को बरगलाया गया तो पूरा प्रदेश क्रांति से गूंज उठेगा- पंकज कनवाल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज मीडिया को दिए गए बयान में आर्यन छात्र संगठन से पंकज कनवाल ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की आवाज़ को दबाने का कार्य लगातार कर रही है। पिछले साल भी छात्रसंघ चुनाव पर लगातार सरकार द्वारा चुप्पी रखी गयी, जिसके कारण अंततः छात्रसंघ चुनाव नही हुए।

जारी किया बयान

इस साल भी सरकार के द्वारा अभी तक कुछ निर्देश या समय विश्वविद्यालयो को नही दिया गया है। पंकज ने कहा कि धन सिंह रावत से ये गुज़ारिश है कि छात्रसंघ चुनावो की ओर ध्यान देकर उचित जानकारी विश्ववद्यालयो को प्रदान करे। जिससे विश्वविधालय अभी से तैयार रहे और समय पर सेशन चलाए। कहा कि अगर इस बार भी पिछले साल जैसे हाल हुए तो पूरा प्रदेश क्रांति से गूंज उठेगा और पूरे प्रदेश व देश भर में नई क्रांति के लिए जाना जाएगा।

Exit mobile version