Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पंहुची हिमगिरी टीम, देवदार के पेड़ों को बचाने का लिया संकल्प, निकाली जागरूकता रैली

अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में देश दुनिया से श्रद्धालु दर्शन को‌ पंहुचते है। मंदिर के साथ यहां के दारूक वनों का भी लंबा इतिहास रहा है। ऐसे में मास्टर प्लान के तहत हो रहे सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 1000 देवदार के पेड़ों को काटने की बात सामने आ रहीं हैं। हाल फिलहाल इस पर रोक लगी है।

देवदार के पेड़ों में बांधा सूत्र बांध

वहीं महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर सड़क चौड़ीकरण के लिए चिह्नित हुए देवदार को बचाने के लिए हिमगिरी टीम जागेश्वर पहुंची। जिसमें ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महाशिवरात्रि के मौके पर टीम के सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली। साथ ही 12 सौ से अधिक देवदार के पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध बचाने का संकल्प लिया।

यह लोग रहें शामिल

इसमें चौखुटिया के अलावा सोमेश्वर, बागेश्वर, हल्द्वानी, दिल्ली आदि क्षेत्रों के लोग शामिल रहे।

Exit mobile version