Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 22 जनवरी को देशवासियों के लिए एतिहासिक दिन, सजेगा अल्मोड़ा नगर

अल्मोड़ा में श्री लक्ष्मी भंडार हुक़्क़ा क्लब में अयोध्या में राममंदिर निर्माण के दिन होने वाले कार्यक्रमों के लिए तैयारियां तेज हो गयी है।

हम सबने मिलजुकर बनाना  हैं यह एतिहासिक दिन

22 जनवरी को जहाँ श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला का मंचन किया जाना है। वही दिन में भजन कीर्तन आरती के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा दिन में झाँकी भंडारे के भी कार्यक्रम होंगे। वही रात में दीपोत्सव , आतिशबाजी, रामदरबार आरती के कार्यक्रम होंगे।

बाजार भी सजेगा

संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने बताया कि इस दिन को भव्य दिव्य बनाने के लिए संस्था के सभी सदस्य बढ़चढ़कर भागीदारी कर रहे है‌। वही संस्था के आसपास की  बाजार को सजाने का कार्य भी किया जाएगा। यह दिन ऐतिहासिक है और इसे हम सबने मिलजुकर बनाना चाहिए। कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यह दिन आया है। संस्था भवन 501 दीयों से जगमगाया जाएगा।

यह लोग रहें उपस्थित

संस्था में कार्यक्रम तैयारियों के दौरान अध्यक्ष सचिव के अलावा उपाध्यक्ष मनोज साह, उपसचिव रोहित साह, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, त्रिभुवन गिरी महाराज, सुबोध नयाल, विजय चौहान, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, अभय उप्रेती, चंद्रशेखर कांडपाल, हिमांशु कांडपाल, चंदन आर्या, अजय साह, कैलाश साह,हरेंद्र वर्मा, डॉ ललित जोशी, राहुल जोशी, नीलम भट्ट, आकांशा आर्या, धैर्य बगडवाल, बरखा त्रिपाठी, मानस वाणी, हर्षित जोशी, योगेश जोशी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version