Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऐतिहासिक नंदादेवी मेले की शुरुआत, पांडेखोला में कदली वृक्षों को दिया गया निमंत्रण, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में ऐतिहासिक नंदादेवी मेला चल रहा है।‌ इसी क्रम में आज गुरुवार को नंदादेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों और दर्जनों श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पांडेखोला पहुंचकर कदली (केले) वृक्षों को मंदिर आने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

कदली (केले) वृक्षों को निमंत्रण

इस मौके पर पांडेखोला में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों से कदली वृक्षों की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा से क्षेत्र और पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की प्रार्थना की। जिसमें मंदिर समिति के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6:00 बजे पांडेखोला से कदली वृक्षों को गाजे-बाजे के साथ नंदादेवी मंदिर परिसर लाया जाएगा। इस दौरान नगर में भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर परिसर में कदली वृक्षों के स्थापित होने के बाद मां नंदादेवी की प्रतिमाओं के निर्माण की पारंपरिक प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी।

रहे शामिल

कदली वृक्ष पूजन और निमंत्रण अनुष्ठान में पंडित तारा चंद्र जोशी, पंडित प्रमोद पाठक, पंडित शेखर चंद्र मिश्रा, पंडित विनोद जोशी, राजपुरोहित नागेश पंत, हरीश पंत, व्यवस्थापक नरेंद्र वर्मा ‘मुन्ना’, मेयर अजय वर्मा, दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट ‘चीमा’, पार्षद अमित साह ‘मोनू’, अभिषेक जोशी, कमलेश मेर, संजय साह, और हरीश बिष्ट शामिल रहे। इसके अलावा महिला श्रद्धालुओं में हेमलता वर्मा, गीता मेहरा, किरण साह, रजनी पंत, दीपा पांडे, बीना नयाल, अंजू बिष्ट और पूनम त्रिपाठी मौजूद रहीं। स्थानीय स्तर पर पूजा-अर्चना में मनीष पाठक, हेमलता पाठक, जगदीश उपाध्याय और भगवती उपाध्याय ने भी विशेष सहयोग दिया।

Exit mobile version