Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गौरवशाली पल का साक्षी बना ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान, भारत की फौज को मिले 603 अग्निवीर नवसैनिक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले का रानीखेत का ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान एक गौरवशाली पल का गवाह बना।

600 अग्निवीर नवसैनिक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार को भारतीय सेना को 603 अग्निवीर नवसैनिक और मिले। कुमाऊं एवं नागा रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) मुख्यालय में इन युवाओं ने 31 सप्ताह की कठिन अग्निपरीक्षा पार की। फर्ज के अग्निपथ पर कदमताल के साथ छठे बैच के 603 अग्निवीर नवसैनिक भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इन अग्निवीरों ने बहादुरगढ़ के द्वार से कदमताल कर अंतिम पग भरा। केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने कसम परेड की सलामी ली। कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव व डिप्टी कमांडेंट कर्नल प्रभु रामदास ने परेड की सलामी ली।

किया सम्मानित

कार्यक्रम प्रात: आठ बजे से शुरू हुआ। इसमें फौज का अंग बने अग्निवीर नवसैनिकों के माता पिता व अन्य स्वजन को भी परंपरा के अनुसार आमंत्रित किया गया। 
अंतिम पग भरने के बाद प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट इन ड्रिल, रिटन, फायरिंग, टीएसओइटी, बेस्ट इन ओवरआल नवसैनिकों को पदक लगा सम्मानित किया गया। साथ ही अग्निवीरों के स्वजन को सैन्य अधिकारी गौरव पदक प्रदान किया गया।

Exit mobile version