Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज चीर बंधन और रंग डालने के साथ खड़ी होली शुरू

आज 20 मार्च है। कुमाऊं में होली चरम पर है। जगह जगह खड़ी और बैठकी होली का आयोजन भी हो रहा है। होली के रंग से पहले कुमाऊं में चीर बंधन की परंपरा है। चीर बंधन यानी ध्वजा स्थापना के साथ रंग की होली का शुभारंभ हो जाता है।

26 मार्च को होगी छलड़ी

अल्मोड़ा में आज पर्वतीय क्षेत्र में कुमाउनी खड़ी होली की धूम चीर बंधन के साथ शुरू हो जाएगी। इस बार 26 मार्च को छलड़ी मनाई जाएगी। जबकि होलिका दहन 24 मार्च की रात में होगा। पुरोहित विजयानंद जोशी ने बताया कि इस बार 20 मार्च बुधवार को एकादशी पर 10.30 से भद्रा शुरू हो जाएगी। इससे पहले ध्वज बंधन और रंग पड़ने के साथ पहाड़ों में होली पर्व की शुरुआत हो जाएगी। बताया कि 24 मार्च को पूर्णिमा की रात होलिका दहन होगा। वहीं 26 मार्च को छलड़ी होगी।

Exit mobile version