अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज रविवार को नशा मुक्ति की थीम पर तीन दिवसीय होली महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है।
होली महोत्सव का आयोजन
जिला प्रशासन की ओर से नगर के मल्ला महल में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर नगर के मालरोड से मल्ला महल तक सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया। होली महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, महापौर अजय वर्मा ने फीता काटकर किया।मल्ला महल में विभिन्न कार्यक्रम में महिलाएं होली गीतों पर जमकर थिरकीं। वहीं, स्वांग के जरिए सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया और चुटीले अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया।
इन होली गीतों से बांधा समां
मल्ला महल में आयोजित होली महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक रूप देखने को मिले। जोहार सांस्कृतिक समूह, घुश्मेश्वर महिला समिति, महिला कल्याण संस्था, कोकिला महिला समूह, मां दुर्गा समूहों समेत स्कूली बच्चों ने होली के विभिन्न रूप प्रदर्शित किए। महिला होल्यारों ने सिद्धि को दाता विध्न विनाशक होली खेले गिरजापति नंदन… होली गीत गाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके अलावा मुझे मिल गया नंद का लाल रसिया होलिन…, आज नंद लाल संग खेलूंगी होली…, जल कैसे भरू जमुना गहरी…, गई गई रे असुर तेरी नारी मंदोदरी सिया मिलन गई वागां में…, शिव के मन माही बसे काशी…, सीता राम के ब्याह जनकपुर जाना है…, आदि होली गीतों और अन्य झोड़े गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
रहें मौजूद
इस मौके पर सीडीओ दिवेश शाशनी, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी सीएस चौहान, वीथिका सहायक जन्मजेय तिवारी, हरीश कनवाल, ललित लटवाल, धमेंद्र बिष्ट, गीता मेहरा, कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, रवि रौतेला, डॉ. विद्या कर्नाटक, दीपक पांडे, मुकेश कुमार, मनोज जोशी, हिमांशु साह, जगत तिवारी, विनीत बिष्ट, विद्या बिष्ट, महेश नयाल, राजेंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।