Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रंगो‌ की होली, अबीर-गुलाल के रंगों में डूबी सांस्कृतिक नगरी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज हर्षोल्लास के साथ होली महोत्सव मनाया गया। जगह-जगह होली की धूम रहीं। नगर से लेकर गांवों तक लोगों होली के रंगों में डूबे।‌

होली की दी बधाई

इस मौके पर आज दिनांक 04.03.2026 रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा अपने आवास पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ हर्षोल्लास से होली मनाई गई। एसएसपी ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, तथा उनके साथ आत्मीयता से होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं दृढ़ता के साथ ड्यूटी संपादित करने हेतु सभी जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

होली महोत्सव मनाया

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह भी उपस्थित रहे। एसएसपी ने जिलाधिकारी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं जिलाधिकारी ने भी एसएसपी अल्मोड़ा सहित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की बधाई दी। साथ ही होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने जवानों के साथ ताल मिलाकर उत्सव का आनंद लिया।‌ उमंग, उत्साह एवं उल्लास के साथ रंगों का यह पावन पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Exit mobile version