Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर से लेकर गांव तक होली गायन की धूम, पत्रकारों के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन, होली गीतों से बांधा संमा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। होली पर्व की शुरुआत हो गई है। स्कूली बच्चे, अभिभावक और अधिकांश नौकरी पेशा लोग होली मनाने के लिए घरों को लौटने लगे हैं। नगर से लेकर गांव तक होली गायन सुनाई दे रहा है।

होली गायन का आयोजन

आज शनिवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बाजार में होली गायन किया। उन्होंने व्यापारियों और लोगों को अबीर-गुलाल  लगाकर होली पर उनकी शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता रवि रौतेला ने अपने प्रतिष्ठान में पत्रकारों के लिए होली मिलन समारोह आयोजित किया। यहां पत्रकारों ने “मेरो रे मनमोहन ललना, मधुवन से कब आओगे, क्या-क्या सौदा लाओगे”, “चल हो रही जय जयकार जनकपुर जाना है”, “जल कैसे भरूं यमुना गहरी” आदि होली गीतों का गायन किया।

रहें शामिल

इस मौके पर रवि रौतेला विनीत बिष्ट देवेंद्र भट्ट प्रेस क्लब सचिव अशोक पांडे, उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल, कोषाध्यक्ष संतोष बिष्ट, उपसचिव मोहित अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर द्विवेदी, मुकेश सक्टआ, किशन जोशी, रमेश जोशी, जगजीवन सिंह, शिवेंद्र गोस्वामी, शिवराज कपकोटी आदि शामिल रहे।

Exit mobile version