Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होमगार्ड को मिला नकदी भरा पर्स, अथक प्रयासों से पता कर बुजुर्ग महिला को लौटाया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 18.11.2024 को थाना भतरौजखान में तैनात होमगार्ड चन्दन सिंह रावत को भतरौजखान बाजार में ड्यूटी के दौरान सड़क पर एक पर्स गिरा मिला।

जताया आभार

इस पर्स में 7116/- रुपये नकद, एटीएम कार्ड व अन्य जरुरी कागजात भी थे। होमगार्ड द्वारा आस-पास जानकारी जुटाकर पर्स स्वामिनी का पता लगाया। साथ ही पार्वती देवी निवासी ग्राम नौघर के सुपुर्द किया।

Exit mobile version